Latest Kurti Designs 2026: गर्मियों के मौसम में लाइटवेट कुर्ती ही सबसे कंफर्टेबल और स्टाइलिश ऑप्शन होती हैं। चाहे ऑफिस जाना हो या कैजुअल आउटिंग पर, हर मौके के लिए ये एक बेहद शानदार ऑप्शन है। इस समर सीजन ऑफिस वियर के लिए अगर आप अपने वॉर्डरोब को कुछ नए और ट्रेंडी एथनिक वियर से अपडेट करना चाहती हैं, तो यहां पर आपके लिए Latest Kurti Designs 2026 दिए गए हैं, जो आपको अट्रैक्टिव लुक देंगे।
Latest Kurti Designs 2026: गर्मियों के लिए 4 ट्रेंडी ऑप्शनंस
1. Knot Kurtis

आजकल की मॉडर्न लड़कियों के बीच Knot Kurtis काफी पसंद की जा रही हैं। इसमें कुर्ती के कंधों Knot बांधी जाती है, जो इसे एक फ्यूजन लुक देती है। इन्हें आप जींस या पैंट्स के साथ वियर कर सकती हैं। इनके साथ बड़े ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
2. Anarkali Kurtis

अनारकली कुर्ती का फैशन कभी भी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। एक लाइटवेट कॉटन की अनारकली कुर्ती आपको सिंपल और सोबर लुक देगी। यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो क्लासिक और एलिगेंट दिखना चाहती हैं। इन्हें मैचिंग कॉटन पैंट्स के साथ पेयर करें।
3. A-Line Kurtis

A-Line Kurtis हर बॉडी टाइप पर जंचती हैं। ये ऊपर से फिटेड और नीचे से फ्लेयर्ड होती हैं। यह ऑफिस और कैजुअल आउटिंग के लिए सबसे कंफर्टेबल ऑप्शन हैं। इन्हें प्लाजो या सिगरेट पैंट्स के साथ वियर करें। एक छोटे क्लच और फ्लैट्स के साथ आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा।
4. Collar Neck Kurtis

अगर आप एक सोफिस्टिकेटेड और प्रोफेशनल लुक चाहती हैं, तो Collar Neck Kurtis बेस्ट हैं। शर्ट-स्टाइल कॉलर कुर्ती को एक स्ट्रक्चर्ड लुक देते हैं, जो दिखने में काफी स्मार्ट लगता है। यहां पर ट्रांसपेरेंट फैब्रिक पर फ्लोरल पैच वर्क वाली कॉलर कुर्ती दिखाई गई है। इसके साथ स्ट्रेट पैंट्स आपको बेहद कॉन्फिडेंट लुक देंगे।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में दिखना है Cool और Classy? अपनाएं ये 4 Summer Cotton Kurti स्टाइलिंग हैक्स, पाएं Comfortable Look


Download Android App
Download iOS App




