Padmini Ekadashi me Kya Khaye: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत बड़ा महत्व है। लेकिन जब बात पद्मिनी एकादशी की आती है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यह एकादशी हर साल नहीं आती, बल्कि केवल पुरुषोत्तम मास या अधिकमास में आती है, जो हर तीन साल में एक बार होता है। इस साल पद्मिनी एकादशी का व्रत 27 मई, बुधवार को रखा जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा और उपवास रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में अगर आप भी इस बार पद्मिनी एकादशी का व्रत रखने जा रही हैं, तो सही आहार के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि पद्मिनी एकादशी के दिन आपको क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूर रहना चाहिए। यहां पर Ekadashi Vrat Food Rules के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।
Padmini Ekadashi me Kya Khaye: व्रत के दौरान इन चीजों का करें सेवन

- फल: सेब, केला, आम, अंगूर, और पपीता जैसे ताजे और मौसमी फलों का सेवन करें। यह आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देंगे।
- ड्राई फ्रूट्स: व्रत के दौरान बादाम, काजू, किशमिश और मखाने को भूनकर खा सकते हैं। आप मखाने की खीर भी खा सकते हैं।
- डेयरी प्रोडक्ट्स: एकादशी व्रत में दूध, दही, छाछ और पनीर का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड और एक्टिव रखने में मदद करता है।
- सात्विक आटा: कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, या राजगिरा के आटे से बनी पूरी या हलवा खाया जा सकता है।
- सब्जियां: आलू, शकरकंद और अरबी जैसी जड़ वाली सब्जियां व्रत में खाई जाती हैं।
- नमक और मसाले: आम सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें। मसालों में आप काली मिर्च और जीरा खा सकते हैं।
- ड्रिंक्स: खुद को थकावट से बचाने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, या ताजे फलों का जूस पीते रहें।
Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी के दिन क्या न खाएं?

एकादशी व्रत के नियम के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है-
- एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही होती है। इसके अलावा गेहूं, जौ, मक्का, और किसी भी तरह की दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस दिन तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांस, मछली, और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए।
- लाल मिर्च, हींग, राई, और सरसों के तेल का उपयोग व्रत के भोजन में न करें। खाना पकाने के लिए देसी घी, डाल्डा या मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करें।
- बाहर के पैकेट वाले चिप्स, नमकीन या प्रोसेस्ड फूड में आम नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, इसलिए व्रत में इन्हें न खाएं।
- व्रत के दिन शराब, तंबाकू और सिगरेट जैसी चीजों से दूर रहें। चाय या कॉफी का सेवन भी कम से कम करें, क्योंकि इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




