Sankashti Chaturthi 2026 Fasting Rules: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में विकट संकष्टी चतुर्थी का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस साल 5 अप्रैल 2026 को विकट संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए बहुत खास है। श्री गणेश हमारे दुखों और बाधाओं को दूर करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलें दूर हो जाती हैं और घर में सुख-शांति आती है।
भक्त सुबह सूरज निकलने से लेकर रात को चांद निकलने तक उपवास रखते हैं। रात में चंद्रमा को जल (अर्घ्य) देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस दौरान खाने-पीने की शुद्धता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
Sankashti Chaturthi 2026 Fasting Rules: व्रत में किन चीजों से बचें?

- इस दिन लहसुन, प्याज, मांस और शराब से पूरी तरह दूर रहें।
- व्रत के दौरान खाने में नॉर्मल नमक की जगह सिर्फ सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
- भारी और तैलीय खाना खाने से बचें, क्योंकि इससे सुस्ती आती है और पाचन बिगड़ सकता है।
- बाजार के चिप्स या प्रोसेस्ड फूड न खाएं, क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो व्रत के लिए ठीक नहीं हैं।
Sankashti Chaturthi Vrat Food: व्रत में क्या खा सकते हैं?
अगर आप निर्जला व्रत नहीं रख रहे हैं और फलाहार करना चाहते हैं, तो ये चीजें ले सकते हैं-केला, सेब, पपीता और अंगूर जैसे ताजे फल खाएं। ताकत के लिए बादाम, काजू और किशमिश भी ले सकते हैं। साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या खीर व्रत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इन्हें सेंधा नमक और हल्के मसालों के साथ पकाकर खाया जा सकता है। आप कुट्टू की रोटी या सिंघाड़े के आटे का हलवा/पूरी बना सकते हैं।
Sankashti Chaturthi 2026: शुद्धता का रखें विशेष ख्याल

व्रत के दिन घर और खाने, दोनों की सफाई का ध्यान रखें। बाजार की मिलावटी चीजों के बजाय घर पर बना शुद्ध खाना ही खाएं। शुद्ध घी में मखाने भूनकर या साबूदाने की खिचड़ी बनाकर खाना सेहत के लिहाज से बेहतर है। इससे व्रत के नियमों का पालन भी होता है और आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं।


Download Android App
Download iOS App




