Tamil New Year Wishes 2026: पुथांडु ‘तमिल नववर्ष’ है, जिसे पूरे तमिलनाडु में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तमिल कैलेंडर के अनुसार, यह ‘चिथिरई’ महीने का पहला दिन होता है, जो अक्सर 14 अप्रैल के आसपास पड़ता है। इस खास दिन को लोग रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक प्रोग्राम और पूजा-पाठ के साथ मनाते हैं। माना जाता है कि इसे मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की थी। इसीलिए, किसी भी नए काम की शुरुआत करने के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों के बाहर खूबसूरत ‘कोलम’ (रंगोली) बनाते हैं और ‘मंगा पचड़ी’ जैसा खास व्यंजन तैयार करते हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए अपनों को पुथांडु की मंगलकामनाएं भेजें।
Puthandu 2026 Best Wishes: पुथांडु की हार्दिक शुभकामनाएं
- तमिल नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! यह साल आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।
- पुथांडु के इस पावन अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका घर खुशियों से भर जाए। पुथांडु वाझथुकल!
- नया साल, नई उम्मीदें! तमिल नव वर्ष 2026 आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोले।
- आपको और आपके परिवार को तमिल नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई। भगवान मुरुगन की कृपा आप पर बनी रहे।
- जैसे प्रकृति इस मौसम में खिलती है, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से महक उठे। शुभ पुथांडु!
यह भी पढ़ें – दाल-चावल और पराठे का स्वाद दोगुना कर देगा यह भरवां मिर्च का अचार, जानें मसाले तैयार करने का सही तरीका
Tamil New Year Wishes 2026: सुख-समृद्धि के लिए संदेश

- इस पुथांडु, आपके सभी सपने सच हों और आपको हर कार्य में विजय प्राप्त हो।
- धन, धान्य और स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो आपका यह नया साल। तमिल नव वर्ष की शुभकामनाएं!
- सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं आप, यही है मेरी इस पुथांडु पर दुआ।
- पुराने दुखों को भूलकर, नई खुशियों का स्वागत करें। तमिल नव वर्ष 2026 मुबारक!
- आपके व्यवसाय और करियर में चार चांद लग जाएं। Happy Puthandu 2026!
- पायसम” की मिठास की तरह आपका जीवन भी मधुर यादों से भरा रहे। शुभ तमिल नव वर्ष!
- इस साल आपके घर में सुख-शांति का वास हो और क्लेश का नाश हो। इनिया पुथांडु वाझथुकल!
- खुशियों का दीप जले, प्यार का फूल खिले। तमिल नव वर्ष आपके लिए खुशियों की सौगात लाए।
- अपनों का साथ हो, बड़ों का आशीर्वाद हो। आपको तमिल नव वर्ष की हार्दिक बधाई।
- इस पुथांडु पर आपके जीवन से सारी नकारात्मकता दूर हो जाए और सकारात्मकता का संचार हो।
Happy Puthandu 2026: स्टेटस के लिए शॉर्ट मैसेज
- नया वर्ष, नई उमंग! तमिल नव वर्ष 2026 की बधाई।
- सुख-समृद्धि और शांति का संगम हो यह पुथांडु।
- मुस्कुराते रहिए, खुशियां बांटते रहिए। शुभ पुथांडु!
- तमिल नव वर्ष की पावन बेला पर आपको ढेर सारा प्यार।
- आपका तमिल नव वर्ष मंगलमय हो!
- खुशियों की नई शुरुआत… पुथांडु वाझथुकल!
- साल 2026 आपके लिए वैभव और ऐश्वर्य लेकर आए।
यह भी पढ़ें – Baisakhi 2026 Wishes in Hindi: आ गई खुशियों वाली बैसाखी! Whatsapp और Facebook पर शेयर करें ये खास विशेज, स्टेटस और Images























