गुरुग्राम : 10 दिनों से चल रहे इंटरनेशनल मेगा इवेंट मिस सुपरमॉडल वल्र्डवाइड 2018 के ग्रैंड फिनाले में बेलारूस की अलेक्सांद्र लिए श्कोवा को मिस सुपरमॉडल वल्र्डवाइड चुना गया। वही रूस दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। मिस सुपरमॉडल वल्र्डवाइड चुनी गईं। बेलारूस की अलेक्सांद्र लिएश्कोवा को मिस मलेशिया और मिस सुपरमॉडल वल्र्डवाइड 2016 रह चुंकि जोजो ने क्राउन पहना कर विजेता घोषित किया। इस इंटरनेशनल इवेंट का ग्रैंड फिनाले किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आयोजित किया गया। इस ग्रैंड फिनाले में 3 प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था।
जिसमे नेशनल कॉस्टयूम बिकिनी राउंड और गाउन राउंड शामिल था। 42 देशों से आई मॉडल्स ने रैंप पर बढ़-चढ़ कर प्रदर्शन दिया। जिसमें 10 फाइनलिस्ट को चुना गया। इंडिया की श्वेता परमार भी इसमें शामिल रहीं। इस ग्रैंड इवेंट में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। जिसमे ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट इवनिंग वियर श्रीलंका को बेस्ट नेशनल कॉस्टयूम कजास्तिान को बेस्ट स्विम वियर इंडिया को मिस कंजेनियलिटी न्यूजीलैण्ड़ को मिस आइकोनिक ब्यूटी, माल्डोवा को मिस फैशनइस्टा के टाइटल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
टेन स्क्वायर मीडिया और रूबरू गु्रप द्वारा आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में गुरुग्राम की पहली महिला मेयर मधु आजाद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इस मेगा इवेंट में रंगारंग डांस परफोरमेंस का भी आयोजन किया गया। टेन स्क्वायर मीडिया के डायरेक्टर मंदीप ठाकरान ने सभी देशों से आई मॉडल्स और ज्यूरीस को इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए तह दिल से शुक्रिया अदा किया और मिस सुपर मॉडल वल्र्डवाइड 2018 को विजेता बनने पर शुभकामनाएं दी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



