चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि गांव भोडिय़ा खेड़ा के खेल स्टेडियम में प्रशिक्षकों के रिक्त पदों को भरने का एक प्रस्ताव राज्य सरकार के विचाराधीन है। हरियाणा विधान सभा सत्र के दूसरे दिन अतारांकित प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि 498 कनिष्ठ प्रशिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को मांग भेजी गई है। आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों की सूची भेजेे जाने पर प्रशिक्षकों के रिक्त पदों को तुरंत भर लिया जाएगा।
अनिवार्य फसल बीमा के साथ-साथ स्वैच्छिक फसल बीमा लागू करने के संबंध में पूछे गए एक अन्य अतारांकित प्रश्न के जवाब में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ 2016 से प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। यह योजना ऋ णी किसानों के लिए अनिवार्य और अऋणी किसानों के लिए स्वैच्छिक है।
उन्होंने बताया कि खरीफ 2017 में प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कुल 602619 किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जिनमें 600858 ऋणी किसान और 1761 अऋणी किसान शामिल हैं।इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों का जिलावार ब्यौरा देते हुए उन्होंने बताया कि समूह एक के तहत जिला सिरसा, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला एवं रेवाड़ी में कुल 201120 किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं जिनमें 200858 ऋणी किसान और 262 अऋणी किसान शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



