कैथल : जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बलराज नौच ने आगामी 6 अप्रैल को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनावों का आज शैड्यूल जारी कर दिया। प्रधान ने बताया कि शैड्यूल के अनुसार इस चुनाव को संपन्न करवाने के लिए 3 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें एडवोकेट सी.एल. उप्पल को चुनाव अधिकारी व एडवोकेट पुरुषोत्तम दास शर्मा व अजय गर्ग को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। यह तीनों एडवोकेटस इन चुनावों को संपन्न करवाएंगे।
बार एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि आगामी 19 व 20 मार्च को नामांकन दाखिल किए जाएंगे तथा 21 को नामांकन पत्रों की छंटनी का काम होगा तथा 22 मार्च को नाम वापिस लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा व उसी दिन परिणाम घोषित हो जाएगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष बार एसोसिएशन के चुनाव में एसोसिएशन से जुड़े 912 वकील मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 10 साल का वकालत की प्रैक्टिस, उप-प्रधान व सचिव के लिए 5 साल, सह-सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 साल की प्रैक्टिस आवश्यक है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



