सिरसा : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा से उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पूरे प्रदेश में सिरसा में सर्वाधिक मतदान हुआ है जिसके लिए यहां की जनता बधाई की पात्र है। इस मतदान से साबित होता है कि लोग मतदान के प्रति काफी जागरूक हुए हैं। डॉ. तंवर सोमवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका है। हरियाणा की जनता को इस बात के लिए धन्यवाद कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपना मतदान किया।
डॉ. तंवर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की न्याय योजना का पूरे देश में असर गया है। भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार ने जनता के साथ जो वादाखिलाफी की है उसके खिलाफ जनता ने फतवा दिया है। इस चुनाव ने 3-4 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की भी आधारशिला रखी है। कांग्रेस नेता डॉ. तंवर ने कहा कि यूपीए के शासन के दौरान वे सिरसा लोकसभा में 45 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं लेकर आए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से बातचीत की है।
आने वाले समय में सिरसा में कैंसर इंस्टीच्यूट, घग्घर का शुद्ध पानी, रेलवे लाइन तो लाएंगे ही बल्कि मारुति से भी बड़ा प्रोजेक्ट सिरसा लोकसभा क्षेत्र में लेकर आएंगे। डॉ. तंवर ने कहा कि चुनावों में बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया। जिला प्रशासन की जिम्मेदारी संजीदा और संवेदनशील होनी चाहिए लेकिन भाजपा के लोग पैसा और शराब बांट रहे थे पर प्रशासन के अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट भी नहीं डाले जा सके। साफ सुथरे चुनावों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।उन्होंने हरियाणा प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है वह निरंतरता बनाए रखें ताकि देश और प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बठिंडा में कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंद्र राजा वडिंग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बठिंडा पहुंचकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के विचारों को सुनेंं। सभा के दौरान जीत के प्रति आश्वस्त कार्यकर्ताओं ने अशोक तंवर को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे गए।कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



