नीलोखेड़ी : आज शाम 6 बजे के करीब अपनी दुकान से बाजार में सामान लेने जा रहे भाजपा नेता तेजेन्द्र बग्गा पर अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली लगने बाद भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष वहीं गिर गए। बताया जा रहा है हमलावर बाईक पर सवार थे। गेालीे मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। भाजपा नेता को 2 गोलियां लगी थी। इस हमले के बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
भाजपा नेता को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। लेकिन ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नीलोखेड़ी पुलिस चौंकी के इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि उनका ऑपरेशन किया जा रहा था, लेकिन इस बीच उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता तेजेन्द्र बग्गा की गोल मार्किट के पीछे ज्वैलरी की दुकान है। सोमवार की शाम वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर पास की मार्किट में सामान लेने के लिए जा रहे थे। अचानक पीछा कर रहे दो बाईक सवार मार्किट में आ धमके और ताबड़-तोड़ फायर कर दिए। हमला करने के बाद हमलावर तो फरार हो गए।
लेकिन इस हमले से लोगो में दहशत फैल गई। भाजपा नेता पर हुए अचानक हमले के बाद दर्जनों लोग वहां इक्_ा हो गए। सूचना मिलते ही नीलाखेड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि यह हमला रंजिश के चलते किया गया। हमले के बाद सडक़ पर खून फैल गया। एफ.एस.एल की टीम भी मौके पर बुलाई गइै। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन भाजपा नेती की हत्या के बाद पूरे नीलोखेड़ी में दहशत फैल गई।
– विजय गुलाटी


Download Android App
Download iOS App



