चंडीगढ़ : अशोक तंवर ने एक पत्रकार वर्ता में कहा कि भाजपा से नाराज लोगों ने कांग्रेस की 29 अप्रैल की जन आक्रोश रैली को कामयाब किया है। 13 तारीख को जींद में सम्मेलन करेंगें, जिन भाइयों ने इस रैली के लिए मेहनत की है उसको सम्मानित करेंगे। सिरसा से 17 से 21 तारीख तक हम दुबारा साइकिल रैली शुरू करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से हम जनता से जुड़ेंगे, जनता की समस्याएं सुनेंगे। किसान, गरीब मजदूर सम्मेलन इस ही महीने से उत्तरी हरियाणा के किसी जिले से शुरू करेगें। किस प्रकार किसान बदहाली में है मजदूरों के पास काम नहीं है। एससीसी मामले में लीपा पोती हो रही है। इस की जांच सीबीआई या कोर्ट के माध्यम से न करवा कर सीआईडी से जांच करवाई जा रही है। सरकार आने पर इसका पर्दाफास करेगें।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन हरियाणा के कई हिस्सों में सुचारु रूप से चल रहा है। इसको लेकर हम आने वाले समय में आंदोलन करेगें। सरकार ने राजनीति द्वेष की भावना से काम करते हुए हमारे नेता पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ कारवाही की गई। हरियाणा में हजारों की संख्या में ढाणियां है जिन में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है, सरकार के सभी दावे फेल है, सरकार कहती है कि पूरे प्रदेश में बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से है। उन्होंने कहा कि 27 मई को करनाल में दलित सम्मेलन करेंगे। अगर सही जांच होती तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जमानत न हो के बरी ही हो जाते।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।
(आहूजा, राजेश)


Download Android App
Download iOS App



