फतेहाबाद : टोहाना उपमंडल में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो को और अधिक गति प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने गुरूवार को पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ एक बैठक की। स्थानीय किसान विश्राम गृह में आयोजित इस बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यो को तेज गति से पूरा कराने के लिए व्यापक विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने वार्ड-वाइज सभी पार्षदों से उनके क्षेत्रों में लंबित पड़े विकास कार्यों तथा नए कार्यों की सूची ली। इन कार्यो में गली निर्माण, भूमिगत पाईप, सीवरेज लाईन, पेयजल, जल निकासी तथा सौंदर्यकरण जैसे कार्य शामिल है।
इस अवसर पर उन्होंने एक-एक पार्षद व गणमान्य नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों की मूलभूत जरूरतों को लेकर उनसे चर्चा करें और जो कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाने योग्य है, उनकी जानकारी उन्हें दें ताकि इन कार्यो को विधानसभा चुनावों को लेकर लगनी वाली आचार संहिता से पूर्व पूरा करवाया जा सके।
– सुनील सचदेवा


Download Android App
Download iOS App



