भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Summary :

कांग्रेसी पूर्व पार्षद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में जोरदार रोष प्रदर्शन किया तथा जम कर नारे बाजी की और जुलूस निकाला।

अम्बाला : भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट, बदनीयत एवं अश्लील मनसिकता ग्रस्त कांग्रेसी पूर्व पार्षद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की अगुवाई में जोरदार रोष प्रदर्शन किया तथा जम कर नारे बाजी की और जुलूस निकाला। मोर्चा ने सदर थाने पहुंच कर एस पी के नाम एसएचओ को ज्ञापन सौंप कर पूर्वपार्षद के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन में महिला मोर्चा, युवामोर्चा, किसान मोर्चा के अतिरिक्त सैकड़ों की सख्या में कार्यकर्ता जुटे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि गत 2 दिन पूर्व सोशल मीडिया, जो लोगों के सामाजिक चरित्र का आईना है एवं सामाजिक संवाद करने का एक सशक्त माध्यम है, उस माध्यम से व्हाट्सएप पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद द्वारा एक ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजे गए। उक्त ग्रुप में कांग्रेस के अलावा समाज से संबंधित कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में प्रधानमंत्री पद का सपना देखने वालो की घिनौनी राजनीति पूरी तरह उजागर हो चुकी है ये कांग्रेसी नेता मर्यादाहीन राजनीति पर उतर आए हैं देश का प्रधान मंत्री पद मर्यादित पद होता है ये काग्रेंस नेता उन पर भी अभद्र भाषा प्रयोग करने से बाज नही आ रहे ऐसे में अब भाजपा के कार्यकर्ता चुप नही बैठेंगें ऐसे कांग्रेसियों को सबक सिखा कर ही रहेंगे।

उन्होंने कहा आज जबकि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सारा समाज महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ सचेत हो एकजुट हुआ खड़ा है, वहां पर ऐसी मानसिकता के लोगों पर लगाम लगाया जाना बेहद आवश्यक है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोंप कर मांग की कि उक्त पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस नेता पर तत्काल उचित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाए जिससे समाज में कानून एवं प्रशासन की तरफ से एक सख्त संदेश जाए कि नारी महिलाओं के प्रति विकृत मानसिकता रखने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह शख्स कितना भी ताकतवर हो या किसी राजनीतिक/गैर-राजनीतिक दल का हिस्सा ही क्यों ना हो।

(राजेन्द्र भारद्वाज)

Desk Team