शिवलिंग को तोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज

Summary :

NULL

जींद : एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलितों द्वारा गत सोमवार को किये गए प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा रानी तालाब स्थित शिव चौक पर बने शिवलिंग को खंडित करने के मामले में पुलिस ने गांव हैबतपुर के अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। अनिल कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिन लोगों ने शिवलिंग को खंडित करने का काम किया है, उससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएं। बता दें कि गत दिवस अनुसूचित जाति, जन जाति समाज के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ शहर में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। जयंती देवी मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे थे। इस दौरान काफी लोग रानी तालाब चौक पर एकत्रित हुए थे। उसी दौरान भीड़ में मौजूद शरारती तत्वों ने शिव चौक पर बने शिवलिंग पर ईंटें बरसाई और उसे खंडित करने का काम किया।

शिवलिंग पर बनी नाग देवता के प्रतिरूप को ईंटों के जरिये तोडऩे का काम किया गया। इसके अलावा पोल को भी तोड़ दिया गया। इस मामले में हैबतपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि गत दिवस अज्ञात लोगों ने शिव चौक पर लगे शिवलिंग को तोड़ दिया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– संजय शर्मा

Desk Team