नई दिल्ली: टैक्टर को व्यावसायिक श्रेणी में शामिल किए जाने के लिए किया गया ड्राफ्ट केंद्र द्वारा वापस ले लिया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ट्रांसपोर्ट भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक के उपरांत मीडिया को बताया कि ट्रैक्टर को व्यावसायिक श्रेणी में शामिल किए जाने के लिए केंद द्वारा किया गया ड्राफ्ट को वापस लेने के लिए केंद्रीय मंत्री से बातचीत की गई। श्री गडकरी ने इस पर विचार करते हुएड्राफ्ट को वापस ले लिया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया हरियाणा के हिसार में बनाए जाने वाला हवाई अड्डे के दृष्टि दिल्ली से हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग को छ:मार्गीय करने की आवश्यकता बारे केंद्रीय मंत्री से विचार विमर्श हुआ। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री द्वारा अधिकारियों को सर्वेक्षण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसे कुंडली -मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा ताकी हिसार से केएमपी तक की दूरी 70 मिनट की समयावधि में तय की जा सके।
उन्होंने बताया कि केएमपी के निर्माण की प्रगति व राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक को आठ मार्गीय करने के कार्य की प्रगति के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री से विचार विमर्श हुआ। दिल्ली से कटरा तक बनने वाले एक्सप्रैस वे की हरियाणा में मार्गरेखा (एलांइनमेंट) के लिए पहले से सहमती दी हुई है। केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री नरवीर सिंह भी मौजूद रहे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



