सोहना: विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को सोहना आए और सोहना में 5 अलग-अलग स्थानों गांव सहजावास, घंघौला, लोहसिलानी, सांचौली, लाखुवास में जनजागरण अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होने बताया कि वह पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर इनेलो की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने और भाजपा की दोगली नीतियों का भांडाफोड़ करते हुए मार्च महीने में इनेलो के झंडे तले दिल्ली के रामलीला मैदान में एसवाईएल और दादुपूर नहर का पानी खेतों में लाने के लिए आयोजित की जा रही महाविराट रैली का न्यौता देने आपके बीच आए है।
इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अनंतराम तंवर, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पार्टी के जिलाप्रधान व सोहना हलका से इनेलो टिकट पर चुनाव लडऩे वाले किशोर यादव, इनेलो के महासचिव बेगराज एडवोकेट, इनेलो के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष चौधरी निहाल सिंह धारीवाल व विजय डागर, इनेलो युवा के वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष नगेन्द्र डागर तथा हलका प्रधान मनोज बंधवाड़ी व युवा इनेलो के शहरी प्रधान मोहन सिंह सैनी, पंडित योगेश हिलालपुरिया, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सैनी, सुखदेव सिंह सैनी, नंबरदार जयपाल, राव मान सिंह, चौधरी योगेन्द्र सिंह घंघौला, इनेलो के शहरी प्रधान पप्पू पठान, दलित समाज से जुड़े इनेलो नेता मास्टर खूबीराम, राजपूत समाज से जुड़े इनेलो नेता सुंदर सिंह राजपूत, गांव घामडौज में रहने वाले इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर सतीश राघव घामडौजिया, नरेन्द्र रोहिल्ला, अशोक जांगड़ा, हरबंस बदलिया, युवा समाजसेवी विरेन्द्र जाखड़, विकास यादव, विरेन्द्र सिंह यादव आदि प्रमुख लोगों समेत इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े व हलका में रहने वाले सभी क्षेत्रीय, जिला और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों समेत क्षेत्र के तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उन्होने भाजपा और कांग्रेस को घोर किसान व गरीब विरोधी बताते हुए तीखे प्रहार किए और दो टूक शब्दों में कहा कि एसवाईएल नहर निर्माण तथा दादूपुर नहर निर्माण कार्य जब तक सरकार शुरू नही कराएगी, वह विधानसभा हर्गिज नही चलने देंगे। उन्होने कहा कि नहरी पानी ना आने के कारण यह जिले डार्क जोन की कगार पर खड़े है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार ऐसी कोई सरकार आई है, जो नहर खुदवा कर पानी लाने की बजाय नहर बंद करने का काम कर रही है।
जिसका खामियाजा दक्षिणी हरियाणा समेत राज्य के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर उत्साही कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी देवीलाल अमर रहे, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, इनेलो जिंदाबाद, अभय तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ है के बार-बार लगाए जा रहे नारों से प्रतिपक्ष के नेता अभय चौटाला भी और दोगुणे जोश से लोगों को संबोधित करते हुए बोले कि नहरी पानी का अभाव, बिजली की आंख-मिचौली और भूमिगत पानी के गिर रहे जल स्तर के कारण मेहनतकश वर्ग उपजाऊ भूमि होने के बावजूद भरपूर फसल नही उगा पा रहा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– उमेश गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



