करनाल : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि करनाल में शिव कॉलोनी से हांसी रोड़ की तरफ आने-जाने के लिए रेलवे बोर्ड ने पांच करोड़ रूपये की लागत से एक अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। खट्टर ने यहां राम नगर से रेलवे रोड को जोड़ऩ वाले फुट ओवर ब्रिज(एफ.ओ.बी.) के शिलान्यास के मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेलवे स्टेशन के साथ रेक प्वाईंट से शिवाजी कॉलोनी तक आने-जाने के लिए सर्विस लेन भी बनाई जाएगी तथा इनके बनने से रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एफ.ओ.बी का निर्माण जल्द शुरू होगा और यह आगामी दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा तथा इस पर अनुमानित 11 करोड़ रूपये लागत आएगी। उन्होने इसी क्षेत्र में निर्माणाधीन वाल्मिकी मंदिर के निर्माण के पहले दी गई पांच लाख रूपये की अनुदान राशि बढ़कर 11 लाख रूपये करने की भी घोषणा की।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



