महेन्द्रगढ़ : शहर महेन्द्रगढ़ के सर्राफा बाजार की एक दुकान से दिनदहाड़े चकमा देकर डेढ़ किलो सोने के सामान का डिब्बा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार संजीव सर्राफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे उसकी दुकान पर चार महिलाएं एक बच्चे के साथ आई। चांदी की चुटकी देखने के लिए उन्होंने मुझे बातों में लगाकर तिजोरी के बाहर रखा सोने के सामान का डिब्बा अपनी थैली में डाल लिया।
चुटकी के पैसे देकर वे चली गई। महिलाओं के आने के पहले उनकी दुकान पर एक व्यक्ति शक्तिसिंह बैठे थे। जब वह दीपचंद सोनी को सामान दिखाने लगा तो वह सोने के सामान का डिब्बा गायब था जिसमें 1537 ग्राम के जेवरात थे। डिब्बे में चैन, सोहर कंठी, रिंग, मंगलसूत्र, कंठीपीस, कड़े, झुमकी टोटल सामान होलमार्क था। जब उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला।
चोरी की शीघ्र बरामदगी को लेकर सर्राफा बाजार के दुकानदार स्थानीय परशुराम चौक पर धरने पर बैठ गये। स्वर्णकार संघ महेन्द्रगढ़ के प्रधान लखीराम सोनी, रमेश सोनी, पीडी सोनी, ईश्वर सोनी, शंकर सोनी, कैलाश चंद सोनी, रतनलाल सोनी, इन्द्रमल सोनी, तेजराम सोनी, सुनील सोनी, हनुमान अग्रवाल, जगन्नाथ, हंसराज सोनी, रोहतास सोनी आदि धरने पर मौजूद थे।
(प्रवीण कुमार)


Download Android App
Download iOS App



