सोहना : सोहना-विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व रिठौज गांव के पूर्व सरंपच प्रदीप खटाना के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हजारों कार्यकर्ताओं ने हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का हलके के गांव धुनेला में खटाना फार्म हाउस पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और शपथ ली कि आगामी चुनावों में फिर से प्रदेश की कमान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को देनी है। इसलिए पार्टी से जुड़ा कार्यकर्ता आज से ही अपने को भूपेन्द्र सिंह हुडडा मानकर कांग्रेस की जीत के लिए दिन-रात मेहनत करे और लोगों से जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराए।
अनुमान से भी कई गुणा ज्यादा उमड़े जनसैलाब और अपने अभूतपूर्व स्वागत से गदगद नजर आ रहे हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सरंपच प्रदीप खटाना के नेतृत्व में स्वागत करने उमड़े कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में प्रदीप खटाना की मजबूत पकड़ है और वह मजबूत जनाधार वाले कददावर नेता है। ऐसे नेताओं से ही पार्टी बनती है, जो पार्टी के लिए पूरी तरह निष्ठावान और समर्पित रहकर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने में रात-दिन एक किए हुए है। उन्हे इस बात का गर्व है कि प्रदीप खटाना निस्वार्थ भाव से पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे है। उनके पिता बाबू रामचन्द्र खटाना भी क्षेत्र के कददावर नेता रहे है।
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि इस जोश व उत्साह को आगामी चुनावों तक बनाए रखे क्योकि इसी उत्साह के साथ फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता दुखी है। भाजपा सरकार के 4 साल के शासनकाल की बात की जाए तो भाजपा का शासन निराशा जनक रहा हैं। 4 साल में सरकार ने विकास की बजाए आपसी भाईचारे को तोडऩे का काम किया हैं। जिससे लोगों में रोष हैं और कांग्रेस सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यो एंव उस शासन को याद कर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। लोकसभा की सभी 10 की 10 सीटों पर तथा विधानसभा की 90 में से कम से कम 75 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उन्होने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार पर सोहना से भाजपा विधायक होने के बावजूद सोहना विधानसभा क्षेत्र से सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया तो विधायक को भी जमकर आड़े हाथ लिया और कहा कि मौजूदा विधायक 4 वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक सोहना विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की एक रैली कराने की हिम्मत नही करा पाए है। शायद यही कारण रहा है कि भाजपा के 4 साल में सोहना के विकास पर एक ईंट तक नही लगी हैं। कांग्रेस सरकार ने जो काम शुरू कराये थे, उन्ही के फीता काटकर भाजपा वाही-वाही लूट रही है। इस अवसर पर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष मनीष खटाना, लोकेश खटाना, , युवा नेता अनुभव खटाना, पूर्व सरपंच धर्मपाल आदि प्रमुख लोगों समेत क्षेत्र की आमंत्रित सरदारी और पार्टी कार्यकर्ता खासी तादाद में मौजूद रहे।
जनता थोड़ा और सब्र करे, झूठे वायदों की सरकार से पीछा छूटेगा
– उमेश गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



