हिसार: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज कहा कि राज्य में कांग्रेस का जनाधार बहुत मजबूत है लेकिन विडम्बना यह है कि यहां कांग्रेसी ही कांग्रेस को हराते हैं और उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है। डा। तंवर ने फतेहाबाद तथा सिरसा स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में फतेहाबाद का ही एक कांग्रेसी नेता कहता था कि उन्हें 25 हत्रार मतोंं से जिताएंगे और इतने की वोटो से हरवा दिया। उनका इशारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा की ओर था। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने तथा हराने और हारने का खेल बंद कर इंडियन नेशनल लोकदल और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने का आहवान किया।
डा। तंवर ने पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों से अपना वोट बैंक सम्भालने को कहा। उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति का हित कांग्रेस में ही सुरक्षित है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे किसी से गुटबाजी नहीं है। एजेएल मामले में श्री हुड्डा से सीबीआई की पूछताछ पर उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक दुर्भावना से पार्टी के किसी नेता या कार्यकर्ता के साथ ज्यादती हुई तो इसका जोरदार ढंग से विरोध किया जाएगा।
(वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



