गुरुग्राम: अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले और उनसे आग्रह किया कि शीघ्र ही अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आयोग के गठन का आश्वासन दिया तथा भूमिहीन मजदूरों का पंजीकरण हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड में कर श्रम कल्याण बोर्ड के पंजीकृत मजदूरों के समान सुविधाएं देने के लिए अनुरोध किया।
जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रस्ताव पर कृषि विभाग द्वारा अध्ययन करने के लिए कृषि विभाग को भेजने का फैसला किया। पटौदी विधानसभा जिला गुरुग्राम के बिलासपुर चौक पर प्रस्तावित मैट्रो के स्टेशन के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस पर सहमति जताते हुए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– एमके अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



