आज सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 44 में तेज रफ्तार आती हुई दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस ने एक स्कूल बस ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि पीड़ितों की पहचान गयासुदीन (45) और उसकी पत्नी अंजू के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में बतौर हेल्पर काम करते थे।
घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात अवरुद्ध किया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितरकिया। यादव ने कहा, मृतक जोड़ा पश्चिम बंगाल से था और यहां किराए पर रहता था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



