गुरुग्राम में जबरन कटवाई गई मुस्लिम युवक की दाढ़ी, मना करने पर नाई की पिटाई

Summary :

जफरुद्दीन ने कहा कि उसने जबरदस्ती करने वाले युवकों को समझाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा, ”हम मुस्लिम हैं और हम दाढ़ी नहीं कटवाते हैं।

हरियाणा के गुरुग्राम में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक की जबरदस्ती दाढ़ी कटवा दी गई है। नूह जिले के रहने वाले पीड़ित युवक जफरुद्दीन के मुताबिक, गुरुग्राम के इफ्को चौक पर उनका ढाबा है। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार शाम को 6 बजे अपने होटल में काम करने इब्राहिम नाम के कार्मचारी का बाल कटवाने के लिए खांडसा स्थित मुस्लिम नाई की दुकान पर गए थे। उनका कर्मचारी बाल कटवाने लगा, इस दौरान सैलून में बैठे दोनों लड़के जफरुद्दीन के पास आए और उनका नाम पूछा।

नाम बताते ही दोनों लड़के भड़क गए और जफरुद्दीन पर दाढ़ी कटवाने के लिए दबाव बनाने लगे। नाई ने उसकी दाढ़ी काटने ने मना कर दिया। उसके बाद उन लड़को ने नाई ओर उसे बुरी तरह मारा और युवक को सीट पर बांध कर नाई से जबरदस्ती दाढ़ी को क्लीन शेव कराया। पीड़ित युवक मेवात के बादली गांव का रहने वाला है और वे गुरुग्राम मंडी सब्जी लेने आए थे। जफरुद्दीन ने कहा कि उसने जबरदस्ती करने वाले युवकों को समझाने की भी कोशिश की। उन्होंने कहा, ”हम मुस्लिम हैं और हम दाढ़ी नहीं कटवाते हैं।

धर्म इसकी इजाजत नहीं देता है। फिर भी वो नहीं माने, मारपीट की और दाढ़ी पर कैंची चला दी।” युवक ने गुरुग्राम के सेक्टर 37 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आपको बता दें कि गुरुग्राम में कुछ महीने पहले नमाज पढ़ने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बाद में प्रशासन और सामाजिक संगठनों की कोशिश के बाद दो समुदायों के बीच विवाद सुलझाया गया।

Desk Team