Nuh News : हरियाणा के नूंह में एक डंपर चालक ने तेज रफ्तार से बाइक पर जा रहे एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी , जिससे पिता और उसके 2 बच्चों और साली की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी को काफी चोट आई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
बता दें यह हादसा मंगलवार कि रात को करीब 11 बजे हुआ था। मृतक शख्स की पहचान शाबीर के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार शबीर एक मौलाना थे। वो बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की
इस हादसे के बाद हरियाणा के नूंह की पुलिस एक्शन में आते हुए घटनास्थल पहुचीं। पुलिस ने मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज के शवग्रह में रख दिया है। वही पुलिस ने घायल महिला को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। हालांकि महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि डंपर चालक को जल्द से जल्द ढूंढकर उसपर सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी।
मौके से कार चालक फरार
नूंह में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद चालक अपना डंपर मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर डंपर को अपने कब्ज़े में ले लिया और आरोपी पर कारवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी अजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की दुखद मृत्यु हुई है और एक महिला घायल है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा दी जाने वाली शिकायत के आधार पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – हरियाणा में 26 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?


Download Android App
Download iOS App



