नई दिल्ली : हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जेजेपी दिल्ली विधानसभा के चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। आज जेजेपी सुप्रीमो व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।
समझा जाता है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिलकर चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। जेजेपी ने शनिवार को अपनी बैठक में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। आज दुष्यंत की नड्डा से मुलाकात को मिलकर मैदान में उतरने की संभावना माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



