दिल्ली : गुरुग्राम दिल्ली की तरह एक बार फिर शर्मसार हुआ | हाल ही में आया निर्भया कांड के आरोपियों की फांसी की सजा के फैसले को ताख पर रखकर कुछ अज्ञात युवको ने गुरुग्राम में एक नार्थ ईस्ट की लड़की का अपरहण कर चलती कर में गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया | ऐसी वारदातों को देखकर लगता हैं कि अभी भी लोगो में कोई खौफ नहीं है जिसके चलते आये दिन ऐसी घटनाये बढ़ रही हैं युवको ने इस वारदात को १३ मे आधी रात को अंजाम दिया | युवती गुरुग्राम सेक्टर -17 की रहने वाली हैं |
लड़की का कहना है कि वह रात 2 बजे गुरुग्राम में अपने घर के पास पहुंची तो मारुति स्विफ्ट कार में बैठे तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और फिर चलती कार में उसका गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद लड़की को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कार से फेंक भाग उठे | लड़की ने अपने साथ हुई इस शर्म सार घटना को खुद कनॉट प्लेस पुलिस स्टैशन जाकर मामला दर्ज कराया | पुलिस ने गुरुग्राम का मामला देख केस व 22 वर्षीय लड़की को गुरुग्राम पुलिस के हवाले किया फ़िलहाल तीनो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं |


Download Android App
Download iOS App




