गुरुग्राम : दो साल पहले भर्ती किए गए सुशासन सहयोगियों की आज विदाई कर दी गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कहा जिस मकसद के लिए इनकी भर्ती की गई थी वह पूरा हो गया है। बताते दें कि इन सुशासन सहयोगियों का काम लोगों की मदद करना और प्रशासन का सहयोग करना था। यहा खास बात यह है कि आज नए 25 सुशासन सहयोगियों की ट्रेनिंग का काम भी शुरू हो गया है जो आगे चलकर लोगों की सहायता करेंगे। हरियाणा के सीएम गुरुग्राम पहुंचे और सुशासन सहयोगियों की बैठक ली। दो साल पहले 25 से 30 सुशासन सहयोगियों की भर्ती की गई थी आज इनका आखिरी दिन था। सुशासन सहयोगी और सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के साथ सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में मीटिंग की ताकि बेहतर सुशासन के साथ-साथ लोगों को सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 3 साल पहले गुड गर्वनेंस प्रोग्राम के तहत 25 सुशासन सहयोगियों की भर्ती की थी ताकि आम जनता के काम काज को लेकर सरकार और प्रशासन का तालमेल बेहतर हो सके। पिछले साल भर्ती 25 लोगों का आज आखिरी दिन था। उन्होंने कहा कि अब अगले साल के लिए नई भर्ती वाले लोगों के साथ भी उन्होंने मुलाकात की है और उन्हें बधाई दी। सीएम ने कहा कि आने वाले समय में लोगों के काम के साथ-साथ प्रशासन के साथ तालमेल मिलाकर चलेंगे और सरकार के गुड गवर्नेंस के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
सीएम मनोहर लाल की माने तो 3 साल पहले शुरु हुए इस प्रोग्राम का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और अगले साल के लिए भी 25 लोगों की आज ट्रेनिग शुरू हो जाएगी। जल्दी लोगों की भलाई और प्रशासन के साथ मिलकर सरकार की गुड गवर्नेंस नीति को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा मनोहर लाल ने सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की ताकि सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके और लोग उनका फायदा उठा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की होने वाली मीटिंग को लेकर कहा कि यह एक संगठन की मीटिंग है और इसमें उन तमाम लोगों को बुलाया गया है जिनकी जरूरत है इस नाते वह भी मीटिंग में शामिल होंगे।
– सतबीर, अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



