सोनीपत : गांव नात्थुपुर में रोहतक के सांसद ओर कांग्रेसी नेता दीपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है और आज वह अपने पूरे कार्यकाल में विफल साबित हुई है। हुड्डा नात्थुपुर स्थित किसानों द्वारा दिए जा रहे धरने पर कल देर सांय सर्मथन देने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की विशेेष गिरदावरी करने के साथ साथ प्रदूषण बोर्ड पर भी कारवाई करनी चाहिए क्योंकि उन्हेें पता चला है कि इस इलाके में कुछ फैक्ट्रीयां प्रदूषण ही नही फैला रही बल्कि बिना लाईसैन्स के ही चल रही है। इसी के चलते चार गांव के किसानों की फसल खराब हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को विशेष गिरदावरी करके उन्हें मुआवजा दे वरना उनकी सरकार आने पर वे किसानों को मुआवजा दिलवाऐंगे।
इनेलो पार्टी में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कुछ नहीं बोलेगें क्योंकि यह इनेलो नहीं परिवार का मामला है साथ ही उन्होंने कहा कि इनेलो को हरियाणा की जनता वैसे ही नकार चुकी है। इस मौके पर उनके साथ विधायक जयतीर्थ दहिया, जयबीर बाल्मिकी,जसपाल खेवड़ा , प्रदीप सांगवान, मनोज रिढाऊ, सुनील कटारिया आदि मौजुद थे।


Download Android App
Download iOS App



