रोहतक : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि सरकार सविधान को खत्म करने के प्रयास में लगी हुई है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो जाए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल का हिसाब मांगने वाले पहले यह बताए कि भाजपा ने अपने साढे तीन साल के शासनकाल में क्या काम किए है। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुले मंच पर बहस की चुनौती दी। बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर तेज कालोनी स्थित रविदास आश्रम में संत गुरू रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश व प्रदेश में सामंतवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है और सीधे सीधे सविधान को खत्म करने के प्रयास में है। इस अवसर पर विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का बेडा गर्क कर दिया है। कानून व्यवस्था का हाल यह है कि छोटी छोटी बच्चियां तक सुरिक्षत नहीं है। साढे तीन साल के शासनकाल में भाजपा ने जमकर प्रदेश को लूटा है। मुख्यमंत्री भले ही जीरो टोरलेस का दावा करते हो, लेकिन प्रदेश में स्थिती कुछ और ही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जहां ग्वाल पहाडी मामले को लेकर सीएम ने जांच की बात कहीं थी, अब सरकार ही जबाव दे की आखिर जांच से क्यों पीछे हटी। यहीं नहीं चाहे खादान का मामला हो या फिर रद्द किए गए पाइपो का मामला।
आज सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इसमें कोई दोहरा नहीं है कि अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश में इतिहास में पहली भाजपा ऐसी सरकार साबित होगी, जितने इतने कम समय में जनता से अपना विश्वास खो दिया है। किरण चौधरी ने कहा कि यह भी साफ हो चुका है कि मुख्यमंत्री अब तक सरकार चलाना नहीं सिख पाए है, जो भी सरकार ने फैसला लिया है और बाद में बैकफुट पर आना पड़ा। यहीं नहीं जाट आरक्षण हिंसा, पंचकुला हिंसा में बेकसुर लोगों को मरवाया गया है और सरकार के पास इसका कोई जबाव नहीं है। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि प्रदेश की जनता चुनाव के इंतजार में है और भाजपा को अपना पुराना इतिहास अब जनता याद दिला देगी। दस का आंकडा तो दूर भाजपा दो या तीन सीटों पर ही सिमट जाएगी और यहीं भाजपा का इतिहास रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



