इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया जो तीन कृषि कानून केंद्र सरकार लेकर आयी है वे काले कानून हैं और तीनों कानूनों को उसे रद्द करना होगा। चौटाला ने खापड़ गांव में अपने दौरे के दौरान कहा कि जो तीन कृषि कानून केंद्र सरकार लेकर आई है वे काले कानून हैं और उसे इन कानूनों को रद्द करना होगा।
उन्होंने कहा कि जो कानून केंद्र सरकार किसान हित में बता रही है उन कानून को किसान नहीं चाहते हैं तो सरकार इन कानूनों को क्यों लागू करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा सीधे तौर पर इन कानूनों को लागू कर पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने की है। उन्होंने भौंगरा, बुडायन, पालवां सहित 10 गांवों के दौरे शुक्रवार को किए।
उन्होंने कहा कि सरकार के नेता आज इस प्रयास में लगे हुए हैं कि किसान आंदोलन किस तरह से कमजोर हो। उन्होंने दावा किया कि जेजेपी, भाजपा के नेता गांव में कार्यक्रम तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किसान ही नहीं बल्कि हर वर्ग सरकार से तंग है।


Download Android App
Download iOS App



