गुरूद्वारा-मंदिर भूखंड को लेकर संघर्ष, एक की मौत

Summary :

करीब 15 लोग घायल हुए है। कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। 

 हरियाणा के कैथल जिले में गुरूद्वारा और मंदिर के बीच भूखंड की हदबंदी को लेकर हुए संघर्ष में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुहला क्षेत्र में बदसुई गांव में दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। विवाद एक मंदिर और गुरूद्वारे के बीच साझी जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ।

पुलिस ने बताया कि दोनों समूहों ने लाठियों का उपयोग किया और एक दूसरे पर ईंट फेंकी। इसमें शमशेर सिंह नामक व्यक्ति के सिर में चोट आयी और अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। करीब 15 लोग घायल हुए है। कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।

Desk Team