हरियाणा में यहां स्थित विवेकानंद स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने प्रिंसिपल ऋतु छाबड़ा (40) की आज स्कूल परिसर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दोपहर के करीब हुई जब आरोपी छात्र अपने पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर लेकर श्रीमती छाबड़ा के कमरे में पहुंचा तथा उन पर नजदीक से तीन गोलियां दाग दीं जो उन्हें छाती और टांग पर लगीं।
गंभीर रूप से घायल प्रिंसिपल को तत्काल पास के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हमलावर छात्र ने वारदात के बाद फरार होने का प्रयास किया लेकिन उसे स्कूल स्टॉफ और आसपास के लोगों ने दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को उसके हवाले कर दिया गया।
बताया जाता है कि छात्र को स्कूल ने उसकी कम हाजिरी और उसके झगड़ालु रवैये के कारण हाल ही में स्कूल से निकाल दिया था। कालिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा छात्र के पिता के खिलाफ भी शस्त्र कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



