हरियाणा : पराली जलाने पर 77 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज

Summary :

जिलाधीश के आदेशों की अवहेलना कर पराली जलाने वाले 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा खेत में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।

जिलाधीश के आदेशों की अवहेलना कर पराली जलाने वाले 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा खेत में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। 
जिले में 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में 10 किसानों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस बेल पर उन्हें छोड़ दिया गया। 
अधिकारियों ने बताया कि पराली जलाने की शिकायत मिलने पर जिले में अबतक कुल 506 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने जिलाधीश के आदेशों की अवमानना कर पराली के अवशेष फूंकने पर कृषि अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। 

Desk Team