हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी और कहा कि वह देश की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। बता दें कि, नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली । चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
Highlight :
- नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता रजत पदक
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई
- चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता रजत पदक
नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘भालाफेंक सुपरस्टार और हरियाणा का होनहार खिलाड़ी – गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा। पूरे देश को आपसे आशा और उम्मीद थी उस पर आप खरे उतरे। आपने पेरिस में देश के लिए रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।’’ उन्होंने कहा, लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर आपने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसकी बराबरी करना बेहद मुश्किल होगा। सभी देशवासी और विशेषकर हरियाणावासी आपकी इस शानदार उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।
चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास
बता दें कि, भारत के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ये भारत का इस ओलंपिक में पहला सिल्वर मेडल है। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सबसे ज्यादा 89.45 मीटर जैवलिन फेंका था। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। यह 2024 ओलंपिक्स में भारत का पांचवां मेडल है, इससे पहले भारत 4 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
नीरज चोपड़ा के घर जश्न का माहौल
पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। नीरज चोपड़ा के घर पर बाहर बम-पटाके जलाए गए। वहीं, नीरज चोपड़ा के इलाकें के लोग गर्व महसूस कर रहे है। साथ ही सभी एक-दूसरे को लड्डू खिला कर जीत का जश्न मनाया। नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर उनकी माता सरोज देवी ने कहा, हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण पदक जैसा है।


Download Android App
Download iOS App



