कोरोना की चपेट में आए हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला

Summary :

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है।

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी दुष्यंत ने मंगलवार को खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर के दी। उन्होंने इस वीडियो में बताया की उनमें कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन जो भी उनके संपर्क में आए हैं वो खुद का कोरोना टेस्ट जरूर करा लें।

हरियाणा में इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता समेत कई मंत्री और करीब आधा दर्जन विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले महीने जब राज्य में विधानसभा सत्र हुआ था, उस वक्त बड़ी संख्या में विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
बता दें की इस वक्त हरियाणा में कोरोना के करीब 1.34 लाख केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, अब सिर्फ 12 हजार के करीब केस एक्टिव हैं और 1.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संकट के चलते अबतक 1500 के करीब लोगों की जान जा चुकी है।

Desk Team