चंडीगढ : हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा के बाद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की सुरक्षा के मद्देनजर गंभीरता दिखाई है। उन्होंने इस मामले में डीजी होमगार्ड को पत्र लिख कर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विज ने सरकारी हस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए भी नई कवायद शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकारी हस्पतालों में डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा रोड़ा बन रही थी। डॉक्टर व मरीजों के परिजनों के बीच आये दिन होने वाला झगड़ा भी डॉक्टरों की कमी का एक बहुत बड़ा कारण है।
इसी डर से डॉक्टरी करने वाली युवा पीढ़ी सरकारी हस्पतालों से दूर रहना चाहती है। विज ने कहा कि प्रदेश के सरकारी डॉक्टर कई बार अपनी सुरक्षा को लेकर मांग भी कर चुके हैं, जिसे गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने हरियाणा के डीजी होमगार्ड को पत्र लिख दिया है कि वह प्रदेश के सभी सरकारी हस्पतालों में अपने सुरक्षा कर्मी नियुक्त करें।
(आहूजा, राजेश जैन)


Download Android App
Download iOS App



