Haryana News: MBBS दाखिलों को मिली मंजूरी, कोरियावास और भिवानी मेडिकल कॉलेज में 100-100 सीटों पर होंगे नए एडमिशन

Summary :

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कोरियावास और भिवानी के मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस की 100-100 सीटों की मंजूरी मिल गई है। अब इन कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे। आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमने 19 अगस्त को एनएमसी (NMC) को पत्र भेजा था, और सिर्फ 12 दिन में अनुमति मिल गई, इसके लिए एनएमसी का भी धन्यवाद करती हूं। Haryana News: राज्य में फसलों…

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कोरियावास और भिवानी के मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस की 100-100 सीटों की मंजूरी मिल गई है। अब इन कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से दाखिले शुरू हो जाएंगे। आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमने 19 अगस्त को एनएमसी (NMC) को पत्र भेजा था, और सिर्फ 12 दिन में अनुमति मिल गई, इसके लिए एनएमसी का भी धन्यवाद करती हूं।

Haryana News: राज्य में फसलों का नुकसान

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि भारी बारिश और जल-भराव के कारण बाजरा और कपास की फसलें खराब हो गई हैं। खासतौर पर अंबाला बेल्ट के किसान भी प्रभावित हुए हैं। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राज्य सरकार जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू करे, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

Haryana News
Haryana News

Bhiwani News: स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी, फॉगिंग के आदेश

आरती राव ने बताया कि कुछ दिन पहले डीजी हेल्थ से बातचीत की गई थी, जिसमें मच्छरजनित बीमारियों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि धुंआ करने वाली दवाएं (फॉगिंग के लिए) पहले ही पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों को भेज दी गई हैं, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

Haryana News
Haryana News

महिला स्वास्थ्य में सुधार, आंकड़े हुए बेहतर

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर (मदर मोर्टेलिटी रेट) में कमी आई है, और लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। यह राज्य के लिए एक अच्छी उपलब्धि है। आरती सिंह राव ने बताया कि यह जानना जरूरी है कि गर्भपात कहां और क्यों किए जा रहे हैं। इसके लिए आशा वर्करों को गर्भवती महिलाओं के साथ नियमित संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, सभी सीएमओ और पीसीपीएनडीटी अधिकारियों को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोई अवैध गतिविधि न हो।

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, पंजाब और जम्मू- कश्मीर को भेजी 5-5 करोड़ रुपये की मदद

Pankhil Verma