Haryana: हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान का असर लगातार दिख रहा है। 5 नवंबर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 19 नवंबर तक कुल 1,013 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी अवधि के दौरान अन्य 3,448 आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिससे प्रदेश में अपराध नियंत्रण को बड़ी मजबूती मिली है। हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि 19 नवंबर की बड़ी कार्रवाई के दौरान 139 कुख्यात और 251 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, 82 नई हिस्ट्रीशीट खोलकर अपराधियों पर सख्त निगरानी की गई।

Haryana: प्रदेश में कानून-व्यवस्था और भी मजबूत
उन्होंने कहा कि अभियान की गति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 19 नवंबर के दिन ही 139 कुख्यात अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली, जिनमें कई मोस्ट-वांटेड और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी शामिल हैं। इस दिन 251 अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। साथ ही, आपराधिक इतिहास वाले आरोपियों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस ने 19 नवंबर को 82 नई हिस्ट्रीशीट खोली हैं, जिससे ऐसे लोग अब सख्त निगरानी में आ गए हैं। यह कदम आगे अपराध रोकने में मदद करेगा।

Haryana: अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में अहम कदम
डीजीपी ने बताया कि ऑपरेशन ट्रैकडाउन ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति पर पूरी मजबूती से अमल कर रही है। लगातार जारी यह अभियान प्रदेश को सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अभियान का उद्देश्य हर जिले से गिरोह से तालुक रखने वाले हथियारबंद फरार, कुख्यात और संगीन मामलों में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द जेल में डाला जाए।
– #ऑपरेशन_ट्रैकडाउन ने पस्त किए गुंडों के हौसले: 5 नवंबर से अब तक 1,013 अपराधी काबू, कुल 3,448 अन्य अपराधी हुए गिरफ्तार*
– *19 नवंबर को 139 कुख्यात अपराधी गिरफ़्तार, 251 अन्य जेल में, 82 की हिस्ट्रीशीट खुलीं*
*चंडीगढ़, 20 नवंबर।* हरियाणा पुलिस द्वारा 5 नवंबर से चलाए जा रहे… pic.twitter.com/DVz1gGetAQ
— OP Singh, DGP, Haryana (@opsinghips) November 20, 2025
डीजीपी ने एक्स पोस्ट में बताया कि जिला भिवानी में ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने नलोई निवासी आजाद के अपहरण और हत्या मामले में फरार ₹5,000 के इनामी आरोपी अनूप उर्फ सोनू पुत्र जगदीश निवासी बलियाली को गिरफ्तार किया है।

मृतक की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर चल रही जांच में उप निरीक्षक अमरजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए मामले के पांचवें आरोपी को दबोचा। आरोपी पर जिले में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी, स्नैचिंग और शस्त्र अधिनियम से संबंधित गंभीर अपराधों के कुल पाँच मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्रमीला, सुशीला, प्रदीप और मनदीप को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Haryana: वर्ष 2000 से फरार आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने पोस्ट में आगे बताया कि दिनांक 08.10.2000 को ट्रक चालक कृष्ण कुमार निवासी कोहड़ा थाना राजोंद की हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुकेश कुमार उर्फ टिंकू पुत्र राजवीर निवासी कबार, थाना साकित, जिला ऐटा (यूपी) को पुलिस ने काबू किया है। मृतक कृष्ण ट्रक पर ड्राइवर तथा आरोपी मुकेश कंडक्टर के रूप में कार्य करता था। डीजीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीटी रोड, गांव बन्चारी के पास कृष्ण से पैसे छीनकर उसकी हत्या कर दी थी।
यह आरोपी वर्ष 2000 की इस वारदात में 17.03.2025 से फरार चल रहा था, जिस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही हेतु थाना होडल, जिला पलवल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
ALSO READ: Bihar: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


Download Android App
Download iOS App




