हरियाणा (Haryana) में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या करने वाले शूटर्स को गाड़ी मुहैया करवाने वाले आरोपी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद चार दिन का रिमांड मिला है। आरोपी धर्मेंद्र पर हत्या, रंगदारी के कई मामले दिल्ली में हैं दर्ज।
- नफे सिंह राठी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा
- पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया
- चार दिन के रिमांड पर आरोपी को भेजा
आपको बता दें इससे पहले पुलिस ने हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। झज्जर पुलिस के मुताबिक, हरियाणा की झज्जर पुलिस, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त ऑपरेशन में शूटरों को गोवा से पकड़ा गया।

गैंगस्टर कपिल सांगवान ने राठी की हत्या की ली जिम्मेदारी
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान सौरव और आशीष के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रहने वाले हैं और उन पर यूके स्थित कपिल सांगवान गिरोह के साथ संबंध होने का संदेह है।28 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम के एक गैंगस्टर कपिल सांगवान ने राठी की हत्या की जिम्मेदारी ली।गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसने इनेलो नेता पर निशाना साधा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की फरवरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राठी पर जानलेवा हमला किया गया था। अटैक के बाद उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में राठी के एक साथ की भी मौत हो गई थी। जो कि उनके साथ ही वाहन में सवार थे। यह हमला तब हुआ था जब उनका वाहन बराही फाटक से गुजर रहा था, उनके वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी।
राठी के वाहन पर कर दी थी गोलियों की बौछार
इस घटना के दौरान कुल चार लोग घायल हुए थे। स्थानीय लोगों ने बताया था कि हमलावर आई-10 वहान में सवार होकर आए थे और राठी के वाहन पर गोलियों की बौछार कर दी थी। जब घटना का फुटेज सामने आया तो देखा गया कि कार में हर ओर गोलियां मारी गई थी। राठी समेत चारों घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App




