BREAKING: ‘सचिवालय की छत से लगाई छलांग…’, हरियाणा में IAS पीसी मीणा के सेक्रेटरी ने की आत्महत्या

Haryana Secretary Suicide (image: social media )

 

Haryana Secretary Suicide: हरियाणा सिविल सचिवालय से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। इस घटना से पूरे सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा (Ganesh Das Arora) के रूप में हुई है। वह आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा (Hitesh Kumar Meena) के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 58 वर्षीय स्पेशल सेक्रेटरी गणेश दास अरोड़ा आज यानी बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे वह अपने कार्यालय से बाहर निकले। इसके कुछ ही देर बाद कथित तौर पर उन्होंने सचिवालय की छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घटना होते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाकर इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Haryana Secretary Suicide: कुछ समय से चल रही थी मानसिक परेशानी

Haryana Secretary Suicide (image: social media )
Haryana Secretary Suicide (image: social media )

सचिवालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गणेश अरोड़ा पिछले कुछ समय से अपनी पोस्टिंग को लेकर तनाव में थे। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सहकर्मियों के बीच यह चर्चा थी कि वह मानसिक दबाव महसूस कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की हो।

बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह उन्होंने आठवीं मंजिल से कूदने का प्रयास किया था, लेकिन साथियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया। इससे पहले भी सातवीं मंजिल से कूदने की कोशिश की बात सामने आई थी, जिसमें कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचा लिया था। इन घटनाओं को लेकर कोई औपचारिक शिकायत या रिपोर्ट सामने नहीं आई थी।

Chandigarh Suicide: पुलिस ने शुरू की जांच

Haryana Secretary Suicide (image: social media )
Haryana Secretary Suicide (image: social media )

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि इन्क्वेस्ट की कार्यवाही की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस ने उनके कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों और घटना के समय आसपास मौजूद लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अब तक न तो मौके से और न ही उनके कार्यालय से कोई सुसाइड नोट मिला है। ऐसे में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Haryana Secretariat IAS Personal Secretary: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

इस दुखद घटना के बाद सचिवालय में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध हैं। प्रशासनिक हलकों में भी इस घटना को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है। फिलहाल सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें: Namo Bharat Corridor: दिल्ली से पानीपत सिर्फ 60 मिनट में! सराय काले खां से करनाल तक बनेंगे 12 स्टेशन, जानें पूरी अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।