चंडीगढ़ : गुरुग्राम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने करण दलाल के लिए जो बयान दिए हैं वह काफी निंदनीय है। प्रजातंत्र में यह भाषा शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने का दावा करने वाले अगर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो मुख्यमंत्री बनने के बाद वह आम लोगों के साथ क्या करेंगे यह सोचने वाली बात है। हुड्डा सोहना में जिलाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज की चाची का निधन होने पर सोहना में पधारे थे।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अभय चौटाला के विधानसभा के प्रकरण में हुड्डा के हाथ होने के सवाल पर कहा कि जो एफआईआर हुई है वह भी निराधार है तो बयान है वह भी निराधार हैं। सरकार द्वारा बिजली के बिल आधे किए जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के साथ बड़ा धोखा कर रही है। 35 प्रतिशत बढ़ाकर आज 26प्रतिशतबिल कम करके सरकार वाहवाही लूट रही है। सरकार को यदि लोगों को फायदा पहुंचाना है तो साल 2014 में जितना बिल था। उसका आधा करें तब बताया जाएगा कि जनता को कितना फायदा होगा।
करण दलाल ने अभय चौटाला के खिलाफ दी शिकायत
उन्होंने कहा कि चुनाव को देखकर इस तरह के लुभावने सपने बीजेपी लोगों को दिखा रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कांग्रेस के समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी कीमत थी, लेकिन आज कीमत आधी है उसके बाद भी लोगों के जेब को काटा जा रहा है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार अपना खजाना भरने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि बिजली आज के समय में बिजली गुल व बिल फुल की नीति बीजेपी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता आने के बाद बिजली फुल व बिल आधे किए जाएंगे।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



