जम्मू कश्मीर : श्रीनगर के एक होटल में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकलकर्मी आग को बुझआने के काम में जुट गए हैं। रेजीडेंसी रोड पर पंपोश होटल की बहुमंजिली इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लगनी शुरू हुई। इस इमारत में कुछ समाचार चैनल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के दफ्तर हैं। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बता दे कि पंपोश होटल लकड़ी का बना हुआ है। इस कारण आग तेजी से फैलती जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज है कि आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और लोगों को बचाने का काम जारी है। हालांकि, अधिकारिक रूप से भी इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।
मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो चुके हैं। भीषण आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है और लोग काफी दहशत में हैं। कुछ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। होटल के अंदर कितने लोग फंसे हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। कोशिश है कि सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। फिलहाल, इस खबर में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।


Download Android App
Download iOS App



