फतेहाबाद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला 3 मई को टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव धोलू में जब एक जनसभा में पहुंचे तो जनसभा के मंच पर अचानक एक युवक आ गया और उसने मंच संचालक से माईक छीन लिया। युवक ने जब माईक पर बोलना शुरू किया तो मंच पर बैठे कई भाजपा नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच जनसभा में बैठे लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि युवक को बोलने दिया जाए। ‘
युवक ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले चार वर्ष में उनके गांव में कोई विकास नहीं हुआ सरकारी स्कूल का बहुत बुरा हाल है। युवक के इस भाषण के बाद जनसभा में बैठे लोग मंच के सामने खड़े हो गए और थोड़ी देर में जनसभा बिखर गई। युवक के सम्बोधन के दौरान ही कुछ युवक भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।
– सुनील सचदेवा


Download Android App
Download iOS App



