करनाल: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि गुजरात में भाजपा के कुछ लोग ई.वी.एम मशीनों को मैनुपलेट कर चुनाव परिणाम में गडबड़ी कर सकते है। इस तरह के सवाल पहले भी उठे है। उन्होंने संदेह जताया कि हार को देखते हुए भाजपा के लोग गुजरात में कुछ भी कर सकते है। अन्यथा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत निश्चित है और सरकार भी कांग्रेस की ही बनेगी। तंवर आज पी.डब्लयू.डी रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2009 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी ने संभावना जताई थी कि ई.वी.एम मशीनों में गड़बड़ी से चुनाव परिणाम पलटे जा सकते है।
उन्होंने कहा कि यदि यह संदेह सही हुआ तो लोकतंत्र के लिए यह घातक कदम होगा और लोगों का चुनाव और लोकतंत्र से भरोसा उठ जाएगा। हरियाणा में कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। तीन सालों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उकलाना में गुडिय़ा की हत्या और दुष्कर्म के मामले पर उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है।
उससे बच्चियां और महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। तीन साल में हरियाणा में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। तंवर ने कहा कि मात्र मुआवजा और नौकरी से भरपाई नहीं होगी। मामला सुरक्षा का है। नैशनल क्राईम रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन सालों में 30 से 40 प्रतिशत क्राईम बढ़ा है। सरकार और पुलिस को मिलकर क्राईम को रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए। विपक्ष उनका सहयोग कर सकता है। इस अवसर पर पंकज पुनिया, रामशरण भोला, रणबीर देशवाल, प्रदीप शर्मा, श्रवण कुमार, नरेश संधु, पवित्र विर्क सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



