चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक और सुधार कार्यक्रम के तहत 22 मार्च को गरीब कैबिनेट की बैठक लेंगे और गरीब लोगों की समस्याओं को सुनेगें और उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने बताया कि अन्तोदय विषय को लेकर मुख्यमंत्री ने एक और सुधार कार्यक्रम के तहत गरीब कैबिनेट बुलाई है और प्रदेश से गरीब लोगों से जुडी समस्याओं को मुख्यमंत्री सुनेगे और उनसे सुझाव लेंगे। वही उन्होंने बताया कि प्रदेश में केंद्र और राज्य की योजनाओं पर कितना काम हो रहा है इसका हर जिले से फीड बैक लेकर राज्य की खट्टर सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को बताया जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



