Lado Laxmi Yojana Haryana: महिलाओं को लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने मिलेगी 2100 रुपए की मदद, जानें कब लॉन्च होगी स्कीम?

Lado Laxmi Yojana Haryana

Lado Laxmi Yojana Haryana: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य में लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाना है।

Lado Laxmi Yojana Haryana: कब से शुरू होगी योजना?

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि 25 सितंबर 2025, जो कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है, उस दिन इस योजना की शुरुआत होगी। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।

CM Saini Announcement: किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

इस योजना का फायदा 13 साल और उससे अधिक उम्र की सभी महिलाओं और लड़कियों को मिलेगा। महिला शादीशुदा हो या अविवाहित, दोनों को इसका लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही परिवार की जितनी भी महिलाएं पात्रता पूरी करती हैं, उन सभी को योजना का लाभ मिलेगा। इस पर कोई संख्या सीमा नहीं रखी गई है।

Lado Laxmi Yojana Haryana
Lado Laxmi Yojana Haryana

2100 Per Month For Women: पहली चरण में किन्हें मिलेगा फायदा?

पहले चरण में योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है। भविष्य में, सरकार अन्य आय वर्ग की महिलाओं को भी इसमें शामिल कर सकती है।

क्या है Eligibility?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ मुख्य पात्रता शर्तें हैं:

  • महिला को हरियाणा की स्थायी निवासी होना चाहिए। (कम से कम 15 साल से)
  • अगर महिला विवाहित है, तो उसके पति को भी 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।
  • महिला की उम्र 13 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय पहले चरण में 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
Lado Laxmi Yojana Haryana
Lado Laxmi Yojana Haryana

CM Saini Gift: किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?

अगर कोई महिला पहले से राज्य की ऐसी 9 योजनाओं का लाभ ले रही है जिनमें उसे 2100 रुपए प्रति माह से अधिक की मदद मिल रही है, तो उसे लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

हालांकि, कुछ खास मामलों में जैसे कि:

  • स्टेज-3 कैंसर
  • थैलेसीमिया
  • और अन्य 54 दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित महिलाएं

उन्हें इन योजनाओं के लाभ के बावजूद लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपए अलग से मिलेंगे।

 जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को नीचे दिए गए दस्तावेज़ जमा करने होंगे:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)
  • आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र (15 साल की नागरिकता)
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र या आयु का प्रमाण

योजना का बजट

हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए 5000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इससे अनुमानित 50 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

यह भी पढ़ें: Youtuber Jyoti Malhotra News: जासूसी करने की सजा पड़ी भारी, 3 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।