हरियाणा के अंबाला स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों को स्टेशन को उड़ाने का एक धमकी भरा पत्र मिला है। यहीं पर पांच राफेल विमानों की पहली खेप प्राप्त की गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पत्र शुक्रवार को मिला था, जिसके बाद अधिकारियों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर अंबाला स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
अधिकारी ने बताया, यह पत्र एक छलावा लगता है और कुछ बदमाशों की करतूत प्रतीत होता है। यह एयर बेस धुलकोट, बलदेव नगर, गरनाला और पंजोखरा और राष्ट्रीय राजमार्ग 1-ए सहित गांवों से घिरा हुआ है।
बता दें कि 29 जुलाई को फ्रांस से पांच राफेल भारत पहुंच गए हैं। जबकि पांच राफेल ट्रेनिंग के मकसद से फ्रांस में ही हैं जो इस साल के अंत तक आ जाएंगे। जबकि ये पूरी डील 36 राफेल विमानों की है।


Download Android App
Download iOS App



