रोहतक : हरियाणा सरकार के मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा बाहुबलियों को साथ लेकर रोहतक में बूथ के अंदर मतदाताओं को प्रभावित करने को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र हुड्डा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मंत्री मनीष ग्रोवर की बूथों पर आवाजाही की पाबंद लगा दी। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेन्द्र हुड्डा ने सबूत के साथ इसकी शिकायत की और कड़ा विरोध दर्ज कराया। तब कहीं जाकर प्रशासनिक मशीनरी की नींद टूटी।
बताया जाता है कि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व विधायक बीबी बतरा में दोपहर करीब 12 बजे तू-तू मैं-मैं हो गई। मतदान केंद्र पर मंत्री के पहुंचने पर बतरा ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर हैं तो मंत्री ने कहा कि तुमसे क्या मतलब। इसी बात पर दोनों में झड़प हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इससे पहले कभी इस तरह से प्रजातंत्र की हत्या का तांडव नहीं देखा गया था। मंत्री मनीष ग्रोवर झज्जर रोड स्थित भारत कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 142, 143, 145, 146, 149, 150, 142, 142 में बेधडक बाहुबलियों के संग अवैध रूप से अंदर घुसे, लेकिन कोई प्रशासनिक रोक-टोक नहीं की गयी।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



