मर्चेंट नेवी कैप्टन को लिया हिरासत में

Summary :

मर्चेंट नेवी के कैप्टन का दुबई फुजेरा इंटरनेशनल बार्डर से ईरान पुलिस के कोस्ट गार्ड टीम ने तेल तस्करी का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार करने का मामला सामने आया।

पिहोवा : गांव नैसी के दुबई में काम के सिलसिले में गए मर्चेंट नेवी के कैप्टन का दुबई फुजेरा इंटरनेशनल बार्डर से ईरान पुलिस के कोस्ट गार्ड टीम ने तेल तस्करी का झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से वह लापता है। कैप्टन की पत्नी का कहना है कि उसके पति को किया है। अपने पति को वापस लाने की गुहार लेकर उसकी पत्नी सुषमा विदेश मंत्रालय तक के चक्कर काट चुकी है। लेकिन उसके पति का कोई अता पता नहीं है।

सुषमा सैनी ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार मर्चेंट नेवी में ईरान की कंपनी के समुद्री जहाज शाह मेरीन नंबर आईएमओ 8921171 पर केप्टन हैं। 10 जनवरी को वे मुंबई से ईरान अपनी ड्यूटी पर गए थे और 15 जनवरी को शिप पर ड्यूटी ज्वाइन की ली। मार्च के पहले सप्ताह में उनका शिप दुबई के फुजेरा संमुद्री बार्डर पर खड़ा था। जहां उसके पति को पता चला कि जिस तेल को वह जहाज में लेकर जा रहा है वह चोरी का है।

उसके पति ने चोरी कातेल होने की बात जहाज मालिक से बात की और कहा कि वह चोरी का तेल तस्करी करके नहीं लेजा सकता। इसलिए वह जहाज से लौट रहा है। लेकिन मालिक ने नया केप्टन आने तक दाे तीन दिन फुजेरा क्षेत्र में ही रुकने को कहा। इसी बीच 13 मार्च को ईरान कोस्ट गार्ड के शिपने वहां दबिश देकर चोरी के तेल सहित जहाज को कब्जे में ले लिया। उसके पति अशोक के साथ कई अन्य भारतीयों को भी कोस्ट गार्ड टीम ने हिरासत में लिया और सभी को अपने साथ ईरानले गए। यह बात उन्हें पति के दोस्त कुलविंद्र ने फोन पर बताई। घटना के समय कुलविंद्रभी फुजेरा एरिया में दूसरे जहाज पर ड्यूटी पर था। तब से उसके पति से उनका संपर्क नहींहो पा रहा है।

– सतपाल रामगढ़िया

Desk Team