फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द, बसु के नाम पर रखने की घोषणा की। विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री आज वाईएमसीए विश्वविद्यालय द्वारा हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में 60 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द, बसु का विज्ञान के क्षेत्र में अतुल्य योगदान रहा है।
उन्हीं के नाम पर वाईएमसीए विश्वविद्यालय को जे.सी. बसु वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जायेगा। उधर, पंचकूला से मिली खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आज कहा कि अपनी सरकार के चार साल होने पर वह हर महीने एक नये मंच येट एनदर रिफॉर्म में राज्य के लोगों से संवाद करेंगे। अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने यह घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



