भिवानी: भिवानी में अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने एक के बाद एक मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए भ्रष्टाचार व बेरोजगारी बढ़ाने के आरोप लगाए। वहीं किरण चौधरी ने सरकार से विदेशी निवेश लाने व रोजगार दिलाने पर कोत पत्र जारी करने की मांग की। तेज-तर्रार नेता कही जाने वाली किरण चौधरी ने प्रदेश सरकार के हिमाचल में होने वाली चिंतन बैठक पर भी चुटकी ली और कहा कि ये बैठक अधिकारियों को मना कर उनसे काम करवाने के लिए हो रही है जिस पर करोङों रुपये बहाए जाएंगे। वहीं गुजरात चुनाव पर उन्होने कहा कि वहां की जनता व राहुल गांधी ने भाजपा के मिशन-2017 को आइना दिखा दिया है। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में सबसे पहले प्रदेश सरकार के हिमाचल चिंतन बैठक पर निशाना साधा और सरकार को नाकाम बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने तीन साल में कभी चिंतन नहीं केवल मंथन किया है।
उन्होने चुटकी ली और कहा कि ये बैठक अधिकारियों से काम लेने के लिए उन्हे मनाने के लिए हो रही है जिस पर करोङों रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं। किरण चौधरी ने रोजाना बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी से बेलगाम होती अफरशाही और बिगङ़ती कानून व्यवस्था के कारण आज हरियाणा में हर तीसरे दिन एक बलात्कार होने लगा है। उन्होने कहा कि एक साल बाद वो सत्ता में आने पर बताएंगी कि अधिकारियों से काम कैसे लिया जाता है।
इसके साथ ही किरण चौधरी ने सरकारी नौकरियों में बर्ती जा रही पारदर्शिता पर भी ना केवल सवाल उठाए बल्कि गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर भर्ती का ठेका प्राईवेट कंपनी को देती है। उन्होंने कहा कि ये सब आरएसएस के कट्टर समर्थकों व अपने चहितों को भर्ती करने के लिए किया जा रहा है। किरण चौधरी ने एनएचएम कर्मियों व सरकार के बीच हुए समझोते पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्होने रोहतक में हङताली कर्मचारियों को उनकी मांग के लिए प्रदेश भर में बङे स्तर का आंदोलन शुरु करने की बात कही तो सरकार की निंद खुली। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार बिना आंख दिखाए कोई काम नहीं करती।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार
(दीपक खण्डेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



